फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रेन से उतरते समय पटरी पर गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिले के रसूलपुर फाटक के पास मंगलवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में दो महिलाएं पटरी पर गिर गई। हादसे में जिले के गांव जोधपुर निवासी बिमला (56) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम के नरसिंहपुर निवासी जसवंती (51) गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जीआरपी में तैनात एएसआई देवरतन के अनुसार, मंगलवार सुबह ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलने के कारण रसूलपुर फाटक के पास उसकी गति धीमी हो गई थी। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय दोनों महिलाएं संतुलन बिगड़ने से पटरियों पर गिर गई। बिमला ट्रेन की चपेट में आ गई, जबकि जसवंती दूसरी ओर गिरकर घायल हो गई। दोनों महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ छत्तीसगढ़ में आयोजित सत्संग समारोह से लौट रही थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बिमला का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें