फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

पलवल (संवाद)। अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में एक अज्ञात व्यक्ति व एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि गांव खेड़ला निवासी भूदेव ने शिकायत दर्ज कराई है कि एनएच-19 पर स्थित अग्रवाल मार्बल कंपनी में वह चार वर्ष से रह रहा है। 27 फरवरी की रात 12 बजे उसने देखा कि सड़क पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ था, जिसे देखने पर लगा कि किसी वाहन ने उसको टक्कर मारी है। इसी प्रकार गांव रतीपुर के सरंपच राजसिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि 26 फरवरी की रात 11 बजे सूचना मिली की वेयर हाउस के पास सड़क किनारे एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा तो महिला के पास कपड़ों की एक पोटली पड़ी हुई थी। प्रथम दृष्टि से लग रहा था कि महिला को किसी वाहन ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें