फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट लगा चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कंपनी द्वारा बेचे हुए स्क्रैप को दो गाड़ियों पर एक नंबर की प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन कंपनी मैनेजर की सूझबूझ से आरोपी सफल नहीं हो पाए। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चालक, मालिक व एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेश के अनुसार एनआईटी फरीदाबाद निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह गांव दूधौला स्थित सोलवैन पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। कंपनी लगभग आठ टन एमएस स्क्रैप पड़ा हुआ था जिसको बेचना था। स्क्रैप को बेचने के लिए कॉन्ट्रैक्टर शिवम से 36 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सौदा तय हुआ था। 27 फरवरी को शिवम ने कंपनी में गाड़ी को स्क्रैप लोड करने के लिए भेज दिया। एक मार्च को गाड़ी को चालक वजन कराने के लिए दूधौला स्थित धर्म कांटे पर चल दिया। गाड़ी के पीछे पीड़ित भी अपनी गाड़ी लेकर चल दिया। लेकिन स्क्रैप से भरी गाड़ी का चालक तेज रफ्तार से चलाते हुए काफी आगे निकल गया। पीड़ित ने फोन कर शिवम से कहा कि आपकी गाड़ी नहीं मिल रही है। थोड़ी देर बाद शिवम का फोन आया और कहा कि उसकी गाड़ी माता वैष्णो धर्म कांटे पर खड़ी है। पीड़ित ने गाड़ी नहीं मिलने पर इसकी जानकारी अपने कंपनी के साथी सूरज राणा को दी। पीड़ित धर्म कांटे पहुंचा तो गाड़ी खड़ी थी। चेक किया तो उसमें रेत भरा हुआ था। इसी दौरान सूरज ने बताया कि उसी नंबर की गाड़ी सोफ्ता मोड़ पर खड़ी हुई है जिसमें स्क्रैप है। दोनों गाड़ियों के चालक फरार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें