फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते (एवीटी स्टाफ) ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर एटीएम चोरों को प्रकाश विहार से गिरफ्तार कर 29 हजार रुपये की राशि बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान नसीम उर्फ काला पुत्र खुर्शीद निवासी रनियाला खुर्द उर्फ झांडा थाना बहीन और मनीष पुत्र महेश कुमार निवासी अगवानपुर थाना सिटी पलवल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली, गुरुग्राम, राजस्थान, फरीदाबाद और पलवल में एटीएम काटकर और धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसे निकालने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों ने पिछले डेढ़ साल में लगभग 41.47 लाख रुपये राज्यों के विभिन्न एटीएम से चोरी किए हैं।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज मोहम्मद इलियास ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब सवा 8 बजे स्टाफ की टीम एएसआई जमशेद, एएसआई जुबैर, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल मुबारिक, जयपाल और फूलकुमार गश्त पर थे कि सूचना मिली कि 2 शातिर एटीएम चोर प्रकाश विहार मेें कोसमोस अस्पताल के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही स्टाफ की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया। मोहम्मद इलियास ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान नसीम ने और भी कई अन्य वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनमें गुरुग्राम के एक्सिस बैंक के एटीएम पर कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये 5-6 दिन पहले, करीब 2-3 महीने पहले दिल्ली के छतरपुर से एटीएम बदलकर 10 हजार रुपये निकाले और 3-4 महीने पहले अलीगढ़ में एटीएम बदलकर 20 हजार रुपये निकाले। इसके अलावा करीब डेढ़ साल पहले फरीदाबाद पाली रोड से एटीएम बदलकर 20 हजार निकाले व राजस्थान के पहाड़ी के एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले और जयपुर में एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाले। पूछताछ के दौरान नसीम ने बताया कि 10-12 दिन पहले उसने धोखाधड़ी कर पुन्हाना सिंडीकेट बैंक के एटीएम से 8 हजार रुपये निकाले थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एक मुकदमा नंबर 324, 23 मई 2018 को पलवल कैंप थाना में 379, 420 आईपीसी के तहत दर्ज है। इसमें उन्होंने दिल्ली-आगरा रोड स्थित पलवल के एक्सिस बैंक के एटीएम को हैंग कर 40 हजार रुपये अपने अन्य साथी अल्लिका निवासी सौरभ के साथ निकाले थे। आरोपी नसीम उर्फ काला से 8 हजार रुपये उसकी निशानदेही पर उसके घर से बरामद किए हैं, जबकि आरोपी मनीष से उसकी निशानदेही पर 6 हजार रुपये उसके घर से बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि नसीम उर्फ काला ने 6 जून 2019 को अपने साथी आदिल निवासी तुहीराम कॉलोनी पलवल के साथ मिलकर बड़ा मोहल्ला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 50 हजार रुपये एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए। इस संदर्भ में भी शहर पलवल थाना में मुकदमा नंबर 300, भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 420 के तहत दर्ज है। इस मामले में आरोपी के मकान से 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान, दिल्ली में भी एटीएम काटकर लूटे थे रुपये
आरोपी नसीम उर्फ काला ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले उसने अपने गांव के साजिद उर्फ हाथी और नूंह जिला अंतर्गत गांव शिकारपुर निवासी शौकत के साथ मिलकर राजस्थान के डीग में एक एटीएम काटकर 5.70 लाख रुपये निकले थे। इसके अतिरिक्त करीब 4 माह पहले उक्त तीनों ने शेरू निवासी खडखडी व इरफान निवासी उमरा के साथ मिलकर दिल्ली के छतरपुर से भी एटीएम काटकर 17 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस रिमांड के दौरान नसीम ने बताया कि करीब 4 महीने पहले उसने शौकत निवासी शिकारपुर व युसुफ निवासी रूकाहेडी तथा एक अन्य निवासी धौज के साथ मिलकर दिल्ली के कापासहेड़ा में आसीआईसीआई बैंक का एटीएम काटकर 20.80 लाख रुपये निकले। इसके अतिरिक्त करीब 3 महीने पहले नसीम उर्फ काला व उसके साथी साजिद उर्फ हाथी निवासी झांडा व शौकत, मुस्तफा उर्फ काला तथा युसुफ निवासी रूपाहेडी, सद्दाम निवासी राहडी खडखडी तथा रनियाला खुर्द उर्फ झांडा निवासी बिलाल ने मिलकर राजस्थान के गोपालगढ में एक एटीएम काटा था, जिसमें 12.40 लाख रुपये मिले। उन्होंने बताया कि गोपलगढ से जो रुपये चोरी करके लाए थे, उनके बंटवारे को लेकर गांव झांडा के जंगल में झगड़ा हो गया था और इस झगडे़ में उटावड निवासी सराफत को गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें