संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एसपी दीप्ति गर्ग ने उपमंडल के दो थानों के प्रभारियों को छह दिन के कार्यकाल के बाद बदल दिया है। उटावड़ थाना प्रभारी सुनील कुमार ने एक अक्तूबर को कार्यभार संभाला था। छह अक्तूबर की रात उनके स्थान पर सदर थाना प्रभारी हरिकिशन को उटावड़ थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया। हरिकिशन ने नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसी तरह बहीन थाना प्रभारी सचिन ने भी एक अक्टूबर को कार्यभार संभाला था। अब उनके स्थान पर इंस्पेक्टर रतनपाल चौहान को बहीन थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रतनपाल चौहान ने भी कार्यभार संभाल लिया है।