फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पलवल। दो अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। यूपी में मथुरा जिले के कमई गांव मूल निवासी और हाल में पलवल निवासी दीपचंद ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गोपाल हथीन से पलवल आने के लिए सवारी के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक चालक ने गोपाल को टक्कर मार दी। सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गोपाल की मौत हो गई। उधर, पैंगलतू गांव निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह भतीजे आफताब के साथ बाजार जा रहा था। अड्डे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने आफताब को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से आफताब की वहीं मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें