फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो नए संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज ठीक हो गया। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 4459, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 4416 हो गई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया की जिले में फिलहाल कोरोना के आठ एक्टिव मरीज हैं। दो दिन में छह नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए जहां फिर से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है, वहीं जांच शिविर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। जहां कैंप लगाए जा रहे हैं, वहीं लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव रखें व मास्क लगाकर ही बाहर निकले। प्रतिदिन 1500 के करीब लोगों की जांच की जा रही है। अभी 2259 लोगों की रिपोर्ट आनी है। वहीं शुक्रवार को 397 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। चार अप्रैल को ओमेक्स रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ओमेक्स श्रीराम मंदिर पर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें