फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मलेरिया के दो नए केस मिले

Thu, 16 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 474 घरों की स्क्रीनिंग की, 17 बुखार पीड़ितों में पांच संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव रनसीका में मलेरिया के दो नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिन दो बच्चों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, उन्हें फिलहाल नलहड़ (नूंह) स्थित राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व गांव में एक और मरीज मलेरिया से संक्रमित पाया गया था, जबकि गांव बाबूपुर में भी दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस प्रकार अब तक क्षेत्र में कुल पांच मलेरिया मरीजों की पुष्टि हो गई है।

गांव रनसीका और आसपास के इलाकों में जलभराव बना हुआ है। बरसाती पानी के कारण गंदगी और मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग और सर्वेक्षण कार्य तेज कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा के इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र कुमार स्वयं फील्ड में उतरकर निगरानी कर रहे हैं। गुरुवार को गांव रनसीका में कुल 474 घरों पर जाकर स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान बुखार के 17 मरीज मिले, जिनमें पांच मरीज संदिग्ध पाए गए। गांव में बड़ी संख्या में ब्लड सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में फॉगिंग कराई जा रही है और ग्राम पंचायत के सहयोग से सफाई कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पीएचसी में मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें