फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से खुदी है सड़क, नहीं हुआ निर्माण

Mon, 27 Jun 2016 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
ख्‍ुदी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली पुरानी जीटी रोड के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के कार्य की तय समय सीमा को एक माह बीत चुका है, लेकिन स्थिति नौ दिन चले ढाई कोस वाली बनी हुई है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं है, जिस पर कार्य पूरा हो चुका है। वहीं निर्माण में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी उंगलियां उठ रही हैं। 
विज्ञापन


पुरानी जीटी रोड के जीर्णोद्धार के काम की शुरूआत 26 अगस्त 2015 को सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने की थी। महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर-2 चौक से महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) तक करीब आठ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क को 26 मई तक पूरा किया जाना था। इसके तहत कुछ हिस्से में नई सड़क बनाना, कुछ हिस्से में मरम्मत का कार्य, सड़क के किनारे पानी निकासी के लिए नाली, नाली व सड़क के बीच में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने व बीच में आ रही दो पुलियाओं की मरम्मत करना शामिल था। 
----
दो माह से खुदी है पुलिया
-सिविल अस्पताल चौक के समीप बह रहे गंदे नाले की पुलिया को चौड़ा करने के लिए करीब दो माह पहले ही आधी सड़क को खोद दिया गया था। एक माह के बाद उसे बनाया गया व दूसरी तरफ से खोद दिया गया। दूसरा हिस्सा खुदा हुआ है, जिसे बनाया गया, वहां भी धूल के गुबार उठते हैं। इसकी वजह से शहर का यातायात  प्रभावित होता है और लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। 
विज्ञापन

----
कॉलोनियों की नालियों को मुख्य नाली से नहीं जोड़ा : 
-शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ बड़ी नाली बनाई गई हैं। इस नाली का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जहां पूरा भी हो गया है, वहां कॉलोनियों की नालियों को मुख्य नाली से नहीं जोड़ा गया है। साथ लगती दर्जनों कॉलोनियों के निवासियों की चिंता यह है कि  अगर बरसात आ गई तो उनके घरों में जलभराव होना निश्चित है।  
----
-सड़क के जीर्णोद्धार में जो निर्माण सामग्री लगाई जा रही है, उसकी गुणवत्ता की वह शुरू से ही भी शिकायत कर रहे हैं। गंदे पानी के निकास के लिए जो नाली बनाई गई है एक तो उसकी चौड़ाई कम है, दूसरे उसे समतल बनाया गया है। वाटर लेबलिंग नहीं की गई है, जिसके चलते पानी नालियों में खड़ा रहेगा व बरसात के दिनों में सड़क पर भर जाया करेगा। सड़क व नाली के बीच में जो इंटरलाकिंग टाइल लगाई जा रही हैं, उन्हें मसाले के बजाय मिट्टी से लगाया जा रहा है। कमीशनखोरी के चलते अधिकारी चुप हैं तथा हिस्से होने के चलते सरकार के प्रतिनिधि। 
-करण सिंह दलाल, विधायक, पलवल।  
----
-शहर की मेन रोड होने के चलते कार्य में कुछ देरी हो रही है। वैसे तो व्यापारियों ने बहुत सहयोग किया, लेकिन फिर भी जैसी गति बननी चाहिए थी वह बन नहीं पाई। ठेकेदार को कह कर कार्य में तेजी लाई जाएगी। जो नालियां अभी मुख्य नाली से नहीं जोड़ी गई हैं, उन्हें भी शीघ्र ही जुड़वाया जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराई गई है, अगर कोई शिकायत आएगी तो फिर जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

- अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें