फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आगरा कैंट से पलवल के बीच दो मेमू ट्रेनें 31 तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। आगरा कैंट से पलवल के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने कम यात्री संख्या (लो ऑक्यूपेंसी) के चलते दो स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन 31 अक्तूबर तक बंद कर दिया है। इन ट्रेनों से रोजाना नौकरी और अन्य कामकाज के लिए पलवल, मथुरा और आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ट्रेनें रद्द होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और छोटे कारोबारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय और खर्च करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 01941 आगरा कैंट से पलवल और गाड़ी संख्या 01942 पलवल से आगरा कैंट के बीच चलती है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 31 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें