फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत एक गंभीर, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। नेशनल हाईवे-19 पर अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं एक महिला सहित दो की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंडकटी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फरीदाबाद 21/सी सेक्टर निवासी कुणाल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह और मां सावित्री बाइक से वृंदावन प्रेम मंदिर के दर्शन कर नेशनल हाईवे से फरीदाबाद लौट रहे थे। जब बाइक गांव बंचारी केसीएम स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही मां सावित्री नीचे गिर गईं और पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मां को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



वहीं, गांव सराय के निकट दोस्त से मिलकर बाइक से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। यूपी के जिला इटावा के गांव कोठी शेरपुर निवासी हाल इंडस्ट्रियल एस्टेट साउथ दिल्ली निवासी शिवनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा रितिक उर्फ रिक्की व दोस्त जिला भरतपुर निवासी नरेश बाइक से दोस्त से मिलने होडल गए थे। होडल में दोस्त से मिलने के बाद जब दोनों बाइक पर लौट कर अपने घर आ रहे थे। तभी हाईवे पर गांव सराय के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से रितिक उर्फ रिक्की ने उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल नरेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें