फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो बिजली कर्मियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बिजली कर्मियों की मौत
विज्ञापन

पलवल। हथीन रोड स्थित गांव दुर्गापुर के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो बिजली कर्मियों की मौत हो गई। दोनों युवक हथीन पावर हाउस में शिफ्ट एटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि गांव जलालपुर निवासी अफजल अहमद ने दी शिकायत में कहा है कि उसका 27 वर्षीय भाई अमजद अहमद हथीन पावर हाउस में शिफ्ट एटेंडेंट के तौर पर कार्यरत था। अमजद के साथ गांव बहीन निवासी 28 वर्षीय अशोक कुमार भी शिफ्ट एटेंडेंट पद पर कार्यरत था। पावर हाउस में अमजद की रात और अशोक कुमार की दिन में ड्यूटी थी। बुधवार को दोनों कर्मचारी सरकारी काम से बाइक से पलवल कार्यकारी अभियंता के कार्यालय आ रहे थे। रास्ते में गांव दुर्गापुर के समीप सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार के नंबर मिल गए हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं गांव बहीन निवासी हरकेश ने बताया कि अशोक कुमार दो भाई थे तथा उसके एक चार वर्षीय बेटा व एक दो वर्षीय बेटी है। हाल ही में दो माह पूर्व ही भर्ती के दौरान अशोक कुमार व अमजद अहमद की ज्वाइनिंग हुई थी। इस दुर्घटना से दोनों गांवों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें