फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महाराष्ट्र में ट्रक में आग लगने से दो चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोभी लेकर सोलापुर से बिहार जा रहा था ट्रक, वर्धा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। उपमंडल हथीन के गांव रनियाला खुर्द झंडा निवासी दो ट्रक ड्राइवरों की महाराष्ट्र के वर्धा में सड़क हादसे में मौत हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। खबर लिखे जाने तक दोनों के शव गांव नहीं पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जाहुल और इख्लास अपने तीसरे साथी के साथ ट्रक में गोभी भरकर सोलापुर से बिहार के सासाराम जा रहे थे। वर्धा के पास ट्रक के डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी मुकीम खान ने बताया कि दोनों के शवों का इंतजार किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने दोनों ड्राइवरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों से बातचीत कर सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें