संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहले मामले में झारपुरी निवासी आसिफ को पकड़ा गया, जो फेसबुक और व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के जरिए पुराने सिक्के और स्कूटी बेचने के नाम पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से एडवांस पेमेंट ठगता था। आरोपी ने यूपी और बिहार के लोगों से करीब 75 हजार रुपये की ठगी करना स्वीकार किया है। उसके पास से मोबाइल और फर्जी सिम बरामद हुए हैं।
दूसरे मामले में चाहलका निवासी सलीम को गिरफ्तार किया गया, जो रेपिडो बुकिंग के नाम पर क्यूआर कोड से ठगी करता था।