फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने दो लोगों को अवैध हथियार व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले भी चोरी की पांच वारदात को अंजाम देने के कारण जेल में बंद रहा है जो अब फिलहाल जमानत पर चल रहा है। जमानत पर आने के बाद भी आरोपी ने पांच अन्य चोरी की वारदात व मोबाइल लूट की दो वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान अमित उर्फ सल्ली व सुनील निवासी गांव गहलब के रूप में हुई।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम 16 जनवरी की रात हथीन में गश्त पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक पर अवैध हथियार सहित मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आरोपी कुछ ही देर में गांव गहलब से कोंडल की तरफ टी-प्वाईंट से होते हुए जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम ने गांव गहलब स्थित टी-प्वाईंट पर दबिश दी और बाइक सवार दो युवकों को काबू किया गया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 कट्टे, एक पिस्टल, दो कारतूस को बरामद किया गया। आरोपी अमित ने पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की 5 व मोबाइल फोन लूटने की 2 वारदात को अंजाम दे रखा है और फिलहाल जेल से जमानत पर आया हुआ है। इतना ही नहीं, जमानत पर आने के बाद भी अमित ने पांच और चोरी की वारदात को अंजाम दिया हुआ है और जो बाइक आरोपियों से मौके पर बरामद हुई है उसे भी उसने तीन महीने पूर्व पलवल में अलावलपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप से चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक व एक मोबाइल फोन को और बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से हथियार सप्लाई करने वाले के बारे में भी ठोस जानकारी मिली है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें