संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी ) की ओर से 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश में ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में भाग लेने के लिए पांच हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम की ओर से आईटीआई, पलवल के एसयूओ प्रिंस और कैडेट नवीन कुमार देशवाल का चयन किया गया। संस्थान के एनसीसी अधिकारी कैप्टन उदय सिंह का भी कैंप के लिए चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और टीम भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य ने दोनों कैडेट एवं एनसीसी अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।