फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पंजाबी धर्मशाला में टेंट कर्मियों से मारपीट, दो भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। धर्मनगर स्थित सेठ जेठानंद पंजाबी धर्मशाला में सुमित और पवन कुमार नाम के दो टेंट कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की मां जयवती की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात फरवरी की सुबह उनके बेटे धर्मशाला से अपना सामान लेने गए थे। इस दौरान वहां तैनात चौकीदार से किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद चौकीदार ने अपने बेटे, परिवार की महिलाओं और बाहर से बुलाए गए दो युवकों के साथ मिलकर धर्मशाला के दोनों गेट बंद कर दिए। इसके बाद दोनों भाइयों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने फावड़े, डंडों और लोहे की सरियों से हमला किया। वहीं, महिलाओं पर ईंटों से वार करने का आरोप है। इस हमले में पवन के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं सुमित के चेहरे, सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें