फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एटीएम काटकर 21.69 लाख रुपये ले गए बदमाश

विज्ञापन
पलवल में चोरों द्वारा उखाड़ा गया पंजाब नेशनल बैंक स्थित एटीएम। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिले में एटीएम काटकर पैसे ले जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बदमाश मंगलवार देर रात एक बार फिर राजमार्ग स्थित अलावलपुर चौक पर पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार के साथ लगी दो एटीएम को काटकर उनमें रखी करीब 21.69 लाख रुपये की राशि को ले गए। सुरक्षाकर्मी नहीं रहने का फायदा उठाते हुए वारदात से पूर्व बदमाशों ने एटीएम केबिन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को स्प्रे मारकर तथा बैंक के सायरन को भी खराब कर दिया। मामले की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब बैंक अधिकारी ब्रांच में पहुंचे। बैंक प्रबंधक ने तुरंत ही इसकी सूचना कैंप थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजमार्ग पर अलावलपुर चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा है। शाखा के साथ ही बैंक द्वारा अलग से दो केबिन बनाकर बाहर की तरफ दो एटीएम लगाई हुई हैं। इन एटीएम को रोजाना रात करीब नौ बजे बंद कर दिया जाता है तथा बाहर से शटर लगा दिया जाता है। रोजाना की तरह बैंक प्रबंधन की तरफ से मंगलवार को भी रात नौ बजे एटीएम केबिन में शटर गिराकर ताला लगा दिया गया। देर रात एटीएम वाले केबिन के शटर का ताला तोड़कर बदमाश मशीनों को काटकर कर उनमें रखे हुए 21.69 लाख रुपये ले गए। बदमाशों ने मशीनों को काटने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मारकर उन्हें खराब कर दिया तथा बैंक के हूटर व सायरन को भी खराब कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फिर से एटीएम केबिन के शटर को गिराकर फरार हो गए।
बैंक प्रबंधक रनवीर ने बताया कि दोनों एटीएम में 21.69 लाख रुपये थे। इनमें एक मशीन में 9.25 लाख रुपये तथा दूसरी मशीन में 12.43 लाख रुपये थे। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को व बैंक के आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है तथा जल्द ही बदमाशों का सुराग लगाया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज लेने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे खराब कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें