फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात से सरकारी गेहूं ले जाते दो गिरफ्तार

Wed, 25 May 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
wheat - फोटो : file photo
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम से फर्जी कागजात के जरिये सरकारी गेहूं ले जा रहे दो लोगों को कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


कैंप थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार के अनुसार, गांव जलालपुर खालसा निवासी अकरम खान अलावलपुर चौक स्थित एफसीआई गोदाम में मुनीम के पद पर कार्यरत है। अकरम के अनुसार, आमिर नामक व्यक्ति ने अनाज लदान का ठेका लिया हुआ है। सोमवार को उनके सहायक साकिर के मोबाइल पर फोन कर आमिर ने कहा कि वह अपना ट्रक भेज रहा है, उसमें माल लोड करा दें। कुछ देर बाद एक ट्रक आया, जिसके चालक व परिचालक ने अपना नाम फारुख निवासी कोटला जिला मेवात व मुस्ताक निवासी गांव खोली जिला फरीदाबाद बताया। उन्होंने गाड़ी का कांटा करने व बिल्टी काटकर ट्रक में 320 कट्टे अनाज के लोड करा दिए।

ट्रक के रवाना होने से पूर्व चालक का लाइसेंस मांगा, तो चालक ने लाइसेंस नहीं होने की बात कही। शक होने पर ट्रक की आरसी व इंश्योरेंस मांगा, जिस पर उसने उक्त कागजात दे दिए, लेकिन जब जांच की गई तो कागजात फर्जी पाए गए। चालक व परिचालक के नाम की जांच की गई, तो उनका नाम आसिफ निवासी गांव खोरी (फरीदाबाद) व जावेद निवासी गांव कनसांली (मेवात) पाया गया। इस मामले की सूचना कैंप थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अनाज से भरे ट्रक को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएचओ के अनुसार, चालक-परिचालक से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ के अनुसार, पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें