फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 35 लाख का सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार,पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। चेन्नई से बिलासपुर गुरुग्राम आ रहे कैरियर कंपनी के ट्रक से 35 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कादिर निवासी शिकरावा एवं शोएब निवासी लड़माकी के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को रविवार को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ट्रक चालक इस्लाम निवासी जलालपुर एवं राशिद निवासी शिकरावा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि चेन्नई से बिलासपुर गुरुग्राम आ रहे कैरियर कंपनी के ट्रक से 35 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो गया था। यह घटना 24 सितंबर को घुड़ावली एवं उटावड़ गांव के मध्य में हुई थी। उटावड़ पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि राकेश शर्मा के बयान पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें