फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सीआईए पलवल ने युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी क्राइम पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि सीआईए की टीम ने मित्रोल गांव निवासी सुनील की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने घर जा रहे सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 28 मार्च को वारदात में शामिल मित्रोल गांव निवासी नरेश को आरोपी गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में रंजिश में हत्या करने की बात कबूली। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद टीम ने 21 अप्रैल को राजू उर्फ राजकुमार को नूंह रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। उसपर हत्या, हत्या का प्रयास समेत संगीन धाराओं में 30 मामले दर्ज हैं। जिनमें अधिकतर मामलों में वह पीओ घोषित है। उससे वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्टल एवं देसी कट्टा बरामद किया। उसकी निशानदेही पर मामले में सहआरोपी उत्तर प्रदेश के कीठम गांव के मोहन लाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें