फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। शहर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 11 सितंबर को दिल्ली-अलवर रोड पर शिकायतकर्ता सोकीन से दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। शिकायत के आधार पर थाना शहर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आफताब पुत्र अज्जी निवासी ठेकरा, थाना सदर नूंह और हसन पुत्र आशु निवासी वार्ड नंबर-15, फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अपराध रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अपील की गई है कि यदि किसी अन्य थाने में आरोपी वांछित हों तो थाना शहर फिरोजपुर झिरका से संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें