फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मोबाइल लूटने के मामले में किशोर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन।
विज्ञापन

युवक से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जनाचोली गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है। मानपुर निवासी महीपाल ने शिकायत दी थी कि 21 मार्च की रात वह पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर गढ़ी विनोदा स्थित अपने प्लॉट पर जा रहा था। इस दौरान वह पीछे बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। तभी हथीन-गढ़ी विनोदा मार्ग पर बाइक से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर तकनीक और खुफिया जानकारी के आधार पर 25 मार्च को आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया गया। 26 मार्च को दूसरे किशोर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि आरोपी मोहित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें