संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विशेष अभियान के तहत एवीटी स्टाफ रोजकामेव ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भादस निवासी मोसिम, पुत्र जान मोहम्मद को पकड़ा गया। वह जयपुर के लालकोठी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में वांछित था और उस पर जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में चोरी, धोखाधड़ी, लूटपाट व अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। एक अन्य कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बुराका निवासी शोकिन पुत्र जमील को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।