फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल। थाना चांदहट पुलिस ने किठवाड़ी में हुए दहेज हत्या मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुख्य आरोपी पति को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, कामरगढ़ी, मथुरा निवासी नरवीर ने 25 अप्रैल को शिकायत दी थी कि उसकी बहन मितलेश की शादी वर्ष 2020 में किठवाड़ी निवासी धर्मवीर उर्फ धर्मु से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष जमीन, स्कॉर्पियो और 25 लाख रुपये दहेज में मांग रहा था। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को घर में मितलेश और उसकी बेटी मुकली के शव मिले थे। दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं, तीन माह का नवजात बेटा लापता मिला था, जिसे पुलिस ने बाद में सकुशल बरामद कर लिया। चौकी अलावलपुर प्रभारी उप निरीक्षक इमरोज हैदर की टीम ने आरोपी कर्मवीर उर्फ करमू और प्रेमवती निवासी किठवाड़ी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें