फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केएमपी पर ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, छह गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन राम धाम के दर्शन कर मेरठ लौट रहे थे श्रद्धालु, पिकअप में सवार थे 24 लोग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। सदर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर केजीपी इंटरचेंज के नजदीक टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि के अनुसार, मेरठ जिले की तहसील मवाना के गांव बेसुम्मा निवासी लोग सोमवार को पिकअप में सवार होकर राजस्थान के अलवर जिले के मिलकपुर स्थित मोहन राम धाम में दर्शन करने गए थे। मंगलवार को सभी दर्शन करने के बाद वापस मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान पलवल के नजदीक केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के पास टोल प्लाजा पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान किशनपाल (55), सुमन (35), पुष्पा (50), अनन्या (15) और प्रवेश (12) के रूप में हुई है। पिकअप में 11 बच्चे, तीन पुरुष और 10 महिलाएं समेत कुल 24 लोग सवार थे। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें