पलवल। केएमवी-वडोदरा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के केबिन में फंसने से राजस्थान के कामा निवासी ट्रक चालक पिंटू की मौत हो गई। वह बघौला स्थित एक कंपनी से माल लोड कर बिलासपुर जा रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।