फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राला ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पृथला-दूधौला सड़क पर पट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार लोगों को ट्राला ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्राला को क ब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गदपुरी थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार गांव पृथला निवासी 23 वर्षीय देवरतन तथा जींद जिला के नरवाना निवासी 53 वर्षीय सुभाष मित्तल ने गांव दूधौला के समीप खल बनाने की कंपनी लगाई हुई है। सोमवार को करीब साढे़ 10 बजे देवरतन व सुभाष दोनों बाइक पर सवार होकर पृथला से कंपनी जा रहे थे। दूधौला सड़क पर पट्रोल पंप के समीप एक ट्राला ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्राला के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला करीब 50 फुट तक सुभाष को घसीटता ले गया। घटना में दोनों को मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अनुसार ट्राला चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक देवरतन के चाचा अजब सिंह के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें