फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार बाइक सवार दंपती को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रोड से जा रहे थे पति-पत्नी, घंटों बाद ट्रक के नीचे से निकले दोनों के शव, मृतकों के दो बच्चे हुए अनाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे-19 पर संजीवनी अस्पताल के पास दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे परचून से लदे ट्रक चालक ने आगे चल रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी में टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला दिया, जिससे मौके पर ही दंपती की मौत हो गई। वहीं, ट्रक एक मकान से भी टकराया।
पिकअप में टक्कर लगने से गाड़ी हाईवे पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बिजली का पोल टूट कर हाईवे पर दूसरी तरफ बने सड़क मार्ग पर गिर गया। इस दौरान आगरा की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहा बारात बग्गी वाहन बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर सर्विस रोड पर जाकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह व थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ राहत व बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक पति-पत्नी के शव को ट्रक से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आगे चल रहे पिकअप गाड़ी को टक्कर मारने के बाद लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा रहे बाइक सवार हरबंश 41 वर्ष व पत्नी सुमन देवी 38 वर्ष को रौंदते हुए मकान से जा टकराया। घटना में श्याम कॉलोनी निवासी पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से काफी समय में माल से भरे ट्रक को हटवाकर दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, ट्रक की टक्कर से हाईवे पिकअप गाड़ी पलटकर बिजली के पोल से जा टकराई। बिजली का पोल टूटकर दूसरी तरफ सड़क मार्ग पर जाग रहा, जिसमें मथुरा से पलवल की ओर जा बारात की बग्गी पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें मथुरा निवासी करुआ (60) घायल हो गया।


भाई-बहन हुए अनाथ, दोनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
शहर के श्याम कॉलोनी निवासी हरबंश व पत्नी सुमन देवी की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही कॉलोनी में मातम पसर गया। घर के बाहर लगी लोगों की जुबान पर एक बात ही निकल रही थी।इस घटना ने दोनों मासूम भाई-बहन को अनाथ कर दिया। ईश्वर ऐसा दुख किसी का ना दे। पड़ोसियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह निधि 15 वर्ष भाई मनीष 12 वर्ष के साथ स्कूल में पढ़ने के लिए गए हुए थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था जब वह स्कूल से वापस आएंगे तो उन्हें उनके मम्मी-पापा नहीं मिलेंगे। घटना के बाद पड़ोसियों ने स्कूल पढ़ने गए दोनों भाई-बहन को घर बुला लिया। स्कूल से घर पहुंचते दोनों भाई-बहन मम्मी और पापा के बारे में पूछने लगे तो मौके पर खड़े लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बिजली आपूर्ति रही घंटों बंद
बिजली निगम के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ने हाईवे पर लगे ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी, जिसमें शहर के दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो पाई है। बिजली निगम ट्रक चालक के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

मृतक दोनों पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेने के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में ट्रक चालक को काबू कर लिया है। मामले में मृतकों के परिजनों की शिकायत आने के बाद केस दर्ज करने पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर, पुलिस जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें