हथीन। हथीन-नूंह रोड पर गांव स्वामिका के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेड़ली ब्राह्मण निवासी साहिल के रूप में हुई। साहिल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक आ गई। लोगों ने घायल युवक को निकाला। संवाद