संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर गांव जयसिंहपुर के पास पुलिस ने नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 22 टायरी ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक शिवराज निवासी अजमेर (राजस्थान) ने अशोक लेलैंड ट्रक को हाईवे पर लापरवाही से खड़ा किया हुआ था। इससे गुजरने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ थाना सदर नूंह में मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी शमीम का कहना है कि हाईवे पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करना दूसरे वाहन चालकों की जान के लिए खतरा बन सकता है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।