फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज नहीं दिया तो मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दहेज में कार व एक लाख नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का चुन्नी से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार, लाइनपुरा मोहल्ला निवासी पूजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व सतीपुर नोएडा निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति पंकज, सास केला देवी, ससुर कन्हैया व ननद बबीता व दुर्गा दहेज की मांग को लेकर उसे ताने देने लगे। दहेज में एक लाख रुपये नकद व कार की मांग कर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई, पंचायत में आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए आगे से ऐसा न करने की बात कही, लेकिन आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आए और कुछ दिन में फिर उसे फिर से परेशान करने लगे। पीड़िता ने इस दौरान एक बेटी को जन्म दिया। जिसका जन्म होने पर उसे ताने दिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें