केंद्रीय मंत्री कृृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को शहर में गो-सेवा धाम अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया गया। गो-सेवा धाम में आवारा व बीमार गायों को रखकर इलाज किया जाता है। इससे पूर्व उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले होडल-हसनपुर मार्ग का भी आरंभ भी किया। उन्होंने गांव बांसवा में स्थित क्षीर सागर की मरम्मत व रख-रखाव के लिए अपने कोष से पचास लाख रुपये की घोषणा भी की।
केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर सबसे पहले गांव बेढा पट्टी निकट पहुंचे। जहां उन्होंने 19 करोड़ 13 लाख रुपये से होडल-हसनपुर मार्ग के होने वाले मजबूतीकरण का शुभारंभ किया। उसके बाद गुर्जर गांव बांसवा में सरपंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने गांव के क्षीर सागर की मरम्मत व रखरखाव के लिए अपने कोष से पचास लाख रुपये देने की घोषणा की। बांसवा में कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री करमन बॉर्डर के निकट स्थित गो-सेवा धाम अस्पताल पहुंचे।
गो-सेवा धाम में गुर्जर ने कार्यक्रम का आंरभ गोमाता का पूजन करके किया। यहां गायों के लिए अस्पताल में बनाए गए ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन करने के बाद गुर्जर ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर वहां मौजूद डाक्टरों से गायों को दिए जाने वाले उपचार की आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
अस्पताल संचालकों ने बताया कि बेसहारा, असहाय गायों का यहां निशुल्क इलाज किया जाता है। घायल गायों को लाने-ले जाने के लिए अस्तपाल में नि:शुुल्क एबुलेंस की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम के इस मौके पर गोसेवा धाम के संचालकों ने मंत्री गुर्जर के समक्ष अस्पताल को कुछ आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर जगमोहन गोयल, प्रत्यक्ष शर्मा, राधेश्याम कालड़ा, भगत ङ्क्षसह रावत, बिनोद कुमार, पुनित गौड, योग शिक्षक ललित कुमार व लोकेश मंगला, जीतन सौरोत मौजूद रहे।