संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक गांव चिलावली में नूंह-होडल रोड पर पुलिस ने लापरवाही से खड़े 18 टायरा ट्राला को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान सड़क पर ट्राला खड़ा मिला, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्राला चालक सफी मोहम्मद निवासी पिपलू, थाना नगर, जिला भरतपुर (राजस्थान) वाहन को सड़क पर छोड़कर चला गया था। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।