फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दी ओपन जिम की सौगात, सड़क निर्माण व नाले भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम -मंत्री गौरव गौतम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को पलवल शहर में लाखों रुपये की लागत से हुड्डा सेक्टर-2 के वार्ड नंबर-31 में ओपन जिम का शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, पप्पन प्लाजा के पास नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। वार्ड नंबर 20 में माल गोदाम रोड से बस स्टैंड रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को स्वस्थ और फिट रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ओपन जिम के माध्यम से फिटनेस सुविधाएं शहर से लेकर गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि युवा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पलवल को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में पलवल को हरियाणा में अग्रणी बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना और नल से जल जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने अंत में कहा कि सरकार की अंत्योदय योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हो रहे बदलाव की सराहना की और जनसभा में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी, व्यक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें