हथीन। गांव रनियाला खुर्द के निकट बोलेरो गाड़ी के आगे कार लगाकर तीन युवकों को रोककर मारपीट और लूटपाट की। घटना बुधवार रात की है जबकि बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित इरशाद ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को वह अपने पिता हारुन और भाई के साथ रनियाला खुर्द की ओर आ रहे थे। मालुका रोड पर उनकी गाड़ी के आगे कार अड़ाकर रोक लिया गया। कार में कई लोग सवार थे। कई अन्य लोग बाइकों से भी आए। उन पर हथियार लगा दिए गए और मारपीट की व 38 हजार रुपये लूट लिए। वे महिला थाना से एक मुकदमे की पैरवी के लिए गए थे। आरोप है कि हमला रंजिश में किया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रनियाला खुर्द के अलीम, शरीफ, इस्माइल, बिलाल, मुस्ताक, यूसुफ, इरफान, शेर खान, अकरम, उमरशेद, आकिल, आरिफ, सैकूल, आरिफ व जमालुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद