फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन साल बाद भी मनरेगा घोटाले में नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 09 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
केस दर्ज कराया लेकिन पुलिस जांच अधिकारी को नहीं उपलब्ध कराया रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कस्बा हसनपुर के गांवों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत विकास कार्यों में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। प्रशासन ने इस मामले में तीन साल पहले केस तो दर्ज करवा दिया लेकिन अभी तक पुलिस जांच अधिकारी को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पाया। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भाजपा सरकार को घोटाले बाज सरकार करार देकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव रामगढ़, काशीपुर लुलवाड़ी सहित गांव गुलावद में मनरेगा के तहत वर्ष 20-21 व 21-22 में गांवों में रास्तों के अलावा विभिन्न विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की शिकायत के बाद जांच की तो घोटाले की परत खुल गई। इस दौरान मनरेगा में खंड अधिकारी तालिब हुसैन मनोज कुमार ग्राम सचिव, समीम कुमार ग्राम सचिव, वीर सिंह ग्राम सचिव के अलावा प्रवेश कुमार ग्राम सचिव ने मौके पर कोई विकास कार्य नहीं करवाए। तत्कालीन एसडीएम वकील अहमद ने जांच की तो जांच में सब साफ हो गया। इस मामले में जिला विकास एजेंसी के कार्यकारी अधिकारी ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर घोटाले के मामले में इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। पत्र मिलने के बाद हसनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में 22 मई 2022 को पुलिस ने आरोपी तालिब हुसैन, ग्राम सचिव प्रवेश कुमार, समीम कुमार, वीर सिंह सहित मनोज कुमार ग्राम सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी कर अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर जांच डीएसपी होडल को सौंप दी। तीन साल से अधिक समय होने के बाद जांच अधिकारी डीएसपी ने इस मामले में कोई रिकॉर्ड तलब नहीं किया है। अधिकारियों द्वारा किए गए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में ग्रामीण प्रेमचंद, देवदत्त लखन सहित हरेराम आदि लोगों ने बताया कि यदि इस घोटाले के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह जल्द उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा आएंगे। जांच अधिकारी डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में वह तबादला होकर आए हैं, रिकॉर्ड देखने के बाद पता चल पाएगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है। जल्द इस मामले में आरोपियों को जांच में शामिल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें