संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना के गांव बलई में तीन सप्ताह से बिजली संकट बना हुआ है। ताली वाली टंकी के पास ओवरलोड के कारण 23 दिनों में तीन ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में अंधेरे के साथ पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।समस्या के समाधान को लेकर बुधवार को ब्लॉक पार्षद जुनैद खान और पंचायत समिति सदस्य सकीरा (वार्ड-04) ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता, पलवल को पत्र सौंपा। पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री अनिल विज को भी भेजी गई हैं। जेई नवनीत ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।