फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अलीगढ़ रोड पर हुई ब्लाइंड लूट के तीन नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- पलवल पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, वारदात की जगह दिखाई
विज्ञापन

- दो दिन के रिमांड पर जारी पूछताछ, लूट की रकम और हथियार बरामद करने की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच ने अलीगढ़ रोड पर हुई ब्लाइंड लूट की गुत्थी सुलझाते हुए तीन नकाबपोश बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और वारदात की जगह की निशानदेही कराई। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे लूट में प्रयुक्त हथियार, वाहन और नकदी की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।

सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की रात राजीव नगर निवासी लेखराज ने शिकायत दी थी कि जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अलीगढ़ रोड पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बंदूक और डंडे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उनका बैग छीन लिया, जिसमें दो लाख 40 हजार रुपये नकद, दुकान की चाबियां और बैंक की चेकबुक थीं। वारदात के बाद आरोपी किठवाड़ी की दिशा में फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एसपी पलवल ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद सीआईए टीम ने साइबर तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से तीस अक्तूबर को तीनों आरोपियों गौरव निवासी भगत जी कॉलोनी पलवल, जतिन निवासी न्यू कॉलोनी सल्लागढ़ और कृष्णा निवासी जाब, थाना कोसीकलां (मथुरा, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों से गहन पूछताछ चल रही है ताकि वारदात से जुड़ी सभी चीजों की बरामदगी की जा सके।
सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने कहा कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पलवल पुलिस का लक्ष्य अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

पहले भी पुलिस निकाल चुकी है आरोपियों के जुलूस

23 अक्तूबर — कोतवाली थाना पुलिस ने एनआई-1 स्थित अपना भोजनालय ढाबे पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों मनीष, आनंद उर्फ सन्नी और गुंजेश का सिर मुंडवाकर ढाबे पर शिनाख्त के लिए पेश किया था।

7 अक्तूबर — पलवल के धौलागढ़ में कारोबारी परिवार के घर डकैती करने वाले आरोपियों नवीन, सचिन, रविंद्र उर्फ रवि और धर्मेंद्र उर्फ मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाके में घुमाकर जुलूस निकाला था।
विज्ञापन


1 अक्तूबर — फरीदाबाद की डबुआ मंडी और गाजीपुर रोड इलाके में व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों कमल भड़ाना, शशिकांत, रोहित और मनीष को सिर मुंडवाकर पुलिस ने तीन किलोमीटर तक इलाके में घुमाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें