फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दादा-पोती सहित तीन की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शादी समारोह से लौटते समय हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दादा-पोती सहित तीन लोगों की मौत हो गई और वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पहली घटना पलवल-मोहना रोड पर गांव अलावलपुर के नजदीक हुई। चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि गांव कटेसरा निवासी गिर्राज अपने परिवार के साथ कुसलीपुर में आयोजित शादी समारोह से कार से वापस लौट रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे गांव अलावलपुर के पास कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर से कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान 60 वर्षीय गिर्राज की मौत हो गई जबकि तीनों घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद रेफर कर दिया। फरीदाबाद ले जाते समय गिर्राज की नौ वर्षीय पोती देवांशी की भी मौत हो गई। घायलों में शामिल देवराज, रानी व योगिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी घटना में गांव प्रहलादपुर निवासी 35 वर्षीय रोहताश की मौत हो गई। छांयसा थाना में कार्यरत एएसआई हरकेश ने बताया कि रोहताश अपने गांव से बाइक पर ततारपुर में एक कार्यक्रम में गया था। ततारपुर से वह गांव पन्हैड़ा गया, वहां से कुलैना जाते समय हीरापुर के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल रोहताश को उपचार के लिए पलवल नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें