फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 38 साल से फरार घोषित समेत तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी 38 वर्षों से फरार था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना बहीन प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि साल 1987 में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे गांव कोट निवासी गफरू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 गो तस्करी और एक चोरी का मामला है। इसी तरह, वर्ष 2020 में दर्ज धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट के मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी कयूम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिला नूंह के मामलीका गांव का निवासी है और उस पर गहलब गांव के एक व्यक्ति से फोन पे के माध्यम से 33,000 रुपये की ठगी करने का आरोप है। इसके अलावा, वर्ष 2022 में अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में तीन साल से भाग रहे पांच हजार के इनामी बदमाश आकिल को भी पुलिस ने धर दबोचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें