फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी के एटीएम से 36 लाख चोरी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 36 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने कैश डालने वाली एसआईएस कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यूपी में बांदा जिले के अमलौर थाना पैलानी निवासी नीरज, प्रतापगढ़ में थाना महेशगंज के गरीबपुर निवासी मिथुन और अलीगढ़ के थाना चंदोस में जल्हाके निवासी भरत उर्फ भोला से 27 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने शनिवार को बताया कि वारदात के दो दिन के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात पुराने जीटी रोड पर कमेटी चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 36 लाख रुपये चोरी होने की सूचना मिली थी। शहर थाना प्रभारी अनूप सिंह को जांच के दौरान पता चला कि एटीएम बूथ का शटर टूटा था, लेकिन तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं थे। इसके बाद उन्होंने एटीएम में रुपये डालने आए एसआईएस कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी नीरज और मिथुन एवं उनके एक साथी को बस स्टैंड से पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। ये तीनों फिलहाल दिल्ली के गोविंदपुरी में किराए के मकान में रह रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नीरज और मिथुन का कहना है कि वारदात का आइडिया भरत का था। वे बुधवार रात टीम के साथ पलवल के ओल्ड जीटी रोड स्थित बाल भवन के समीप एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन में कैश डालने गए। दोनों ही एटीएम के अंदर गए और रात 7:50 बजे मशीन में कैश डाला। एटीएम को जानबूझकर अनलॉक रखा। गाड़ी में और कैश होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड एवं चालक वहीं रहे। कैश डालने के बाद नीरज किसी से मिलने का बहाना कर वहीं रह गया और मिथुन गाड़ी के साथ चला गया। मिथुन ने बकाया कैश कंपनी में जमा करा दिया। इसके बाद नीरज ने भरत को बुलाकर एटीएम मशीन से 36 लाख 54 हजार 500 रुपये चोरी कर लिए। नीरज और भरत कैश लेकर दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित किराये के मकान पर पहुंच गए। मिथुन भी वहां आ गया।
विज्ञापन

नीरज और मिथुन को मिले 16-16 लाख रुपये
इस वारदात का आइडिया देेने वाले भरत को चोरी की रकम में से 4 लाख 54 हजार रुपये दिए गए। बाकी दोनों आरोपियों ने 16-16 लाख रुपये बांट लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। उन्हें अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें