फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जानकार बनकर व फर्जी सिम कार्ड के जरिये साइबर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो अलग-अलग मामलों में शामिल थे साइबर ठग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग जानकार बनकर व फर्जी सिम कार्ड के जरिये ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे अन्य ठगी मामलों की जानकारी जुटाई जा सके।

रिश्तेदार बनकर की थी ठगी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार, गांव कुलेना निवासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि 24 फरवरी की रात 8 बजे उसे अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पवन का रिश्तेदार मनोज बताया और बैंक खाता बंद होने का बहाना बनाकर मदद मांगी। उसने कहा कि वह पवन के खाते में पैसे ट्रांसफर करवा रहा है, जिसे पवन को आगे किसी अन्य खाते में भेजना था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पवन को 35 हजार रुपये प्राप्त होने का एक फर्जी मैसेज आया। इसे असली समझकर उसने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब 50 हजार रुपये का एक और फर्जी मैसेज आया, तब उसे शक हुआ और उसने अपने खाते की जांच की। जिसमें पता चला कि कोई रकम जमा नहीं हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस ठगी में शामिल गांव देवसरस, जिला मथुरा निवासी दो आरोपी कुर्शीद और शौकीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधिकारी रोहित कुमार की टीम को सूचना मिली कि गांव गुराक्शर, हथीन निवासी इरफान उर्फ ईफर फर्जी सिम कार्ड के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करता है। पुलिस को पता चला कि वह केएमपी पुल, हथीन रोड के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इरफान उर्फ ईफर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन व फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया। जांच में यह सिम महेंद्रगढ़ निवासी मोहन सिंह के नाम पर पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें