फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार घंटे जाम में फंसी रहीं तीन एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर तिगरा चौक पर वाहनों की लंबी कतारों से थमी रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। अलीपुर तिगरा चौक पर रविवार को वाहनों की भारी भीड़ के चलते करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि तीन एंबुलेंस सहित दर्जनों वाहन फंस गए। एक एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के बाद दो महिलाओं और एक पुरुष के शव रखे हुए थे, जिन्हें परिजन जयपुर लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस के जाम में फंसने से परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पथराली के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोग कार के अंदर फंस गए थे। रविवार को मृतकों के शवों का अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन तीन एंबुलेंस में शव लेकर जयपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन अलीपुर तिगरा चौक पर लगे जाम में फंस गए। वहीं, बिवां पहाड़ी की ओर से आ रही दो अन्य एंबुलेंस भी जाम की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर दो बजे तक लगा रहा। पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। अलीपुर तिगरा के सरपंच शाहिद ने पुलिस प्रशासन से चौक पर नियमित पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की। सदर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए चौक पर जल्द पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें