अदालत के आदेश पर चांदहट थाना पुलिस ने तीन लोगों पर दहेज के लिए तंग करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
अलावलपुर निवासी महिला कांता ने अदालत में दायर अपने इस्तगासा में कहा है कि उसकी शादी 2009 में बल्लभगढ़ में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष के नरेंद्र, महेंद्र व रेखा दहेज के लिए परेशान करने लगे।
उससे दो लाख रुपये व बाइक की मांग की जाती। उसके साथ मारपीट भी की जाती। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने मजबूरी में अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति नरेंद्र, जेठ महेंद्र व जेठानी रेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।