फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हादसे का विरोध करने पर धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के धतीर गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद गाड़ी रोकने का प्रयास करने वाले ग्रामीणों को भी धमकाया गया। इस संबंध में अधिवक्ता लक्खी सिंह ने राहुल और कपिल समेत अन्य युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, 30 अक्तूबर की सुबह गाड़ी ने गुलजारी निवासी धतीर को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने रोकने का इशारे किया, लेकिन आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। आरोप है कि इसके बाद अधिवक्ता लक्खी सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घायल को छह चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें