पलवल। दीपक हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी सदर नरेंद्र खटाना ने बताया कि विवेचना टीम ने फरार चल रहे आरोपी नवनीत निवासी नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि सुजवाड़ी गांव के दीपक हत्याकांड में पुलिस ने पहले ही दो आरोपी राजू पुत्र सुखबीर निवासी डाडोता और नन्दलाल पुत्र डालचंद निवासी सुजवाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मामले की कड़ी और मजबूत हो गई है। संवाद