फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने शातिर चोर आबिद उर्फ काला को गिरफ्तार कर लाखों का सामान बरामद किया है। पूछताछ में बदमाश ने एक दर्जन चोरी की वारदात कबूल की है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एवीटी स्टाफ के इंचार्ज हकीमुद्दीन खान ने बताया कि आबिद को एएसआई जुबेर खान, कांस्टेबल हसन मोहम्मद, मीर सिंह और गाड़ी चालक अनिल ने धीरनकी मोड़ से काबू किया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह पुन्हाना थाना अंतर्गत तिगांव का मूल निवासी है, जो कि हालआबाद मेवात मॉडल कॉलोनी हथीन का निवासी है। स्टाफ इंचार्ज के मुताबिक पूछताछ के दौरान काला ने बताया कि वह, मोहब्बत तथा साहिल तीनों मिलकर चोरियां करते थे तथा चोरी का माल आबिद अपने चचेरे भाई तिगांव निवासी हाफिज को बेचा करता था। आबिद की निशानदेही पर मोहित की जिम से चुराई गई एलईडी उसके घर से तथा म्यूजिक सिस्टम एवं इनवर्टर-बैटरी तिगांव में हाफिज के घर से बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि हाफिज के घर से 13 बैटरी, 5 इंवर्टर और एक म्यूजिक सिस्टम बरामद कर चोरी का माल खरीदने वाले उसके चचेरे भाई हफीज को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें