ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-12 स्थित एक निर्माणाधीन परियोजना से लाखों रुपये का शटरिंग मेटेरियल चोरी हो गया। इस मामले में एसएजी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड ने थाना इकोटेक-3 में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 22 अप्रैल को एल्युमीनियम की 15 से 20 शटरिंग प्लेट की चोरी कर ली गई, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध बाइक सवार युवक प्लेट ले जाते दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो