संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। फिरोजपुर नमक गांव में चोरों ने घर और दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये, चांदी के जेवरात, जमीन के दस्तावेज और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित अरशद ने पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि 14 अगस्त की सुबह उठने पर ताले टूटे तथा सामान बिखरे थे। अलमारी में रखे 24 लाख 50 हजार और दो बेटियों के दो किलो चांदी के आभूषण व जमीन के दस्तावेज भी गायब थे। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच अधिकारी और सीआईए टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी यूसुफ खान ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और शिकायत के आधार पर चोरी की घटना की जांच की जा रही है।